पुष्पा और संगीता का हुआ चयन
बहल | बुढेड़ीकी पुष्पा तथा चैहडक़लां की संगीता का पंजाब के बादल सांईं हास्टल में ट्रायल के दौरान एथलीट खिलाड़ी के तौर पर चयन किया है। खिलाडिय़ों के चयन को लेकर दोनों गांवों में खुशी का माहौल है तथा अभिभावकों कोच को बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। कोच दिलबाग सिंह ने बताया कि पुष्पा बुढेड़ी तथा संगीता चैहडक़लां दोनों ही उम्दा धावक की तरह ट्रायल में सफल रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी तीन खिलाड़ी रितेश, मंजू तथा सुनीता का बादल सांईं हास्टल में चयन हुआ था।
इसी प्रकार चैहडख़ुर्द की होनहार खिलाड़ी सुनीता ने पायका खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर गांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोच ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों की ट्रायल बुधवार और गुरुवार को पंजाब के बादल सांईं होस्टल में पूरी हुई है। उनमें घोषित नतीजों में दोनों प्रतिभागी खिलाडिय़ों का चयन किया गया है।