पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के वाहनों में मुफ्त सफर फीस में 5 हजार रुपये की छूट

कॉलेज के वाहनों में मुफ्त सफर फीस में 5 हजार रुपये की छूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ : बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए आईटीएस कॉलेज ने की घोषणा
भिवानी। आईटीएस कॉलेज ने शनिवार से एक अनूठी शुरूआत की है। अब कॉलेज में पढऩे वाली सभी छात्राओं को कॉलेज वाहन में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं कॉलेज की लड़कियों को फीस में संस्थान की ओर से पांच हजार रुपये की छूट भी दी जाएगी।
यह घोषणा शनिवार को कॉलेज की निदेशक कीर्ति चौहान ने की है।
वे यहां वैश्य कॉलेज के विद्यार्थियों के करिअर काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सभी निजी संस्थानों को सार्थक कदम उठाने होंगे। तभी हम धरातल पर बेटियों के लिए कुछ कर पाएंगे।
कार्यक्रम में वैश्य महाविद्यालय के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर साइंस विभाग की डॉयरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने आईटीएस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि हमें ना केवल कन्या भ्रूण हत्या को रोकना होगा, बल्कि जो बेटी जीवित है, उसके बेहतर भविष्य के लिए भी सार्थक कदम उठाना होगा। तभी सही मायने में हम बेटियों के सम्मान को विश्व पटल पर बहाल कर पाने में कामयाब होंगे।

वैश्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव आर्य ने भी आईटीएस कॉलेज की बेटियों के सम्मान में की गई इस घोषणा का स्वागत किया। आईटीएस कॉलेज की प्राेफेसर चारूमणि ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि संस्थान करिअर काउंसिलिंग के जरिए युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उनके कॉलेज में दूसरे कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी बेहतर काउंसलिंग देकर उन्हें अच्छी कंपनियों में प्रतिस्थापित करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में लड़कियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वैश्य कॉलेज की डॉ. मोनिका मित्तल, डॉ. रुचि शर्मा, पंकज दीक्षित आदि थे।