पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिट्स में लगाई वित्तीय कार्यशाला

बिट्स में लगाई वित्तीय कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | सिरसाघोघड़ा स्थित बिट्स शिक्षण संस्थान में शनिवार को एक दिवसीय वित्तीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड(सेबी) के सौजन्य से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन शशी रंजन परमार को चेयरमैन ओम प्रकाश बहलवाला ने की तथा इसका संयोजन बिट्स कॉलेज आॅफ पोलिटेक्निक के प्राचार्य बलराज शर्मा द्वारा किया गया। इसमें मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर सेबी के अधिकृत रिसोर्स प्रश्र, वक्ता ईश्वर मित्तल ने श्रोताओं को विभिन्न वित्तीय पहलुओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पैसे के सुरक्षित निवेश छल कपट के बचने के तरीकों की जानकारी दी। इनमें व्यक्तिगत वित्त के विभिन्न पहलुओं जैसे वित्तीय योजना, लक्ष्य बनाना, योजना, क्रियान्वयन, महंगाई, चक्र वृद्धि की शक्ति, जोखिम प्रबंधक बचत का निवेश संबंधित उत्पाद आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के निदेशक डाॅक्टर दीपक भारद्वाज, राजेश शर्मा, जितेंद्र परमार, प्रवक्ता कुलदीप, सोमबीर, बिरेंद्र फोगाट आदि थे।