- Hindi News
- अब सरकार बनवाएगी आधार कार्ड, 300 मशीनंे खरीदी जाएंगी
अब सरकार बनवाएगी आधार कार्ड, 300 मशीनंे खरीदी जाएंगी
प्रदेशमें आधार कार्ड के लिए लाइनों में लगने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस दिशा में सरकार खुद शीघ्र ही प्रदेश में 300 आधार कार्ड बनाने वाली मशीन खरीद रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन भी इस तरह की 10 मशीनें खरीद रहा है। इन आधार कार्ड को चलाने के लिए जिले में नए आपरेटर डीसी रेट पर भर्ती किए जाएंगे। इसके इच्छुक जिले के युवा मंगलवार तक जिला रेडक्रॉस सोसायटी में आवेदन कर सकते हैं। पूरे प्रदेश में इस समय आधार कार्ड को लेकर मारामारी का माहौल चल रहा है। इसका कारण यह है कि सरकार ने गैस पर सब्सिडी, बुढ़ापा या अन्य पेंशन के अलावा मनरेगा मजदूरों को उनका मेहनताना बैंक खाते में आधार लिंक के आधार पर देने का निर्णय लिया हुआ है। इसलिए प्रदेश के सभी लोग इन योजनाओं में किसी किसी रूप से जुड़े हुए हैं।
दूसरी ओर जिले में आधार कार्ड बनाने का ठेका प्रदेश सरकार ने चार कंपनियों को दिया हुआ है। इन कंपनियों ने अपनी आठ आठ मशीनों के हिसाब से 32 मशीनें चलाई हुई हैं। इनमें से दो दो मशीनें जिले में तहसील वाइज रखवाई हुई हैं। इसके अलावा बाकि मशीनों को डिमांड के हिसाब से गांवों या कस्बों में भिजवाया जा रहा है। मगर आधार कार्ड बनने से वंचित रहे लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण इन मशीनों से काम पूरा नहीं होता दिख रहा। दूसरी ओर सरकार ने फैसला लिया हुआ है कि अगर किसी ने अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराया तो उसे सरकार द्वारा जारी किसी सुविधा का फायदा नहीं मिलेगा। इसी कड़ी में कुछ तथाकथित लोग बाहर के प्रदेशों से आधार कार्ड बनाने वाली मशीनों को जिले के गांवों में लाकर लोगों से पैसे लेकर आधार कार्ड बना रहे हैं। हालांकि जिले में इस तरह के एक मामले में बहल थाना पुलिस उत्तर प्रदेश की एक कंपनी के खिलाफ इस तरह पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने के मामले में केस दर्ज कर चुकी है।
इसलिए इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में आधार कार्ड बनाने वाली 10 मशीनों को खरीदने का फैसला लिया है। इसके अलावा इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने भी 300 मशीनें खरीदने का प्लान बनाया है। इससे उम्मीद है कि प्रदेश में भिवानी जिला सबसे बड़ा होने के कारण प्रशासन को सरकार की ओर से यहां के लिए 15 से 20 मशीनें मिल सकती हैं।
चुने गए ऑपरेटरों को 12 और 13 को महेंद्रगढ़ में देंगे प्रशिक्षण
^जिलेमें इस समय चार कंपनियों को आधार कार्ड बनाने का ठेका दिया हुआ है। मगर उन कंपनियों से प्रशासन और सरकार को लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और सरकार ने ये मशीनें खरीदने का फैसला लिया है। इन मशीनों को चलाने वाले ऑपरेटरों को 12 और 13 फरवरी को महेंद्रगढ़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।’’
संजयकामरा, जिला कॉर्डिनेटर, यूआईडी, भिवानी।
डीसी रेट पर भर्ती किए जाएंगे मशीन आॅपरेटर
प्रशासनऔर सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली इन मशीनों को चलाने के लिए प्रशासन ने डीसी रेट पर नए आपरेटर भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके इच्छुक युवक मंगलवार तक जिला रेडक्रॉस सोसायटी में अपना आवेदन जमा करा सकता है। इसके बाद उन्हें 12 और 13 फरवरी को महेंद्रगढ़ में ट्रेनिंग दी जाएगी और 16 फरवरी को उनकी परीक्षा होगी। उसमें उत्तीर्ण होने वाले युवाओं को ये आधार मशीनें चलाने के लिए दी जाएंगी ताकि जिले के लोग 31 मार्च तक अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से अटैच करा सकें।