- Hindi News
- मीटर रीडर भर्ती के लिए रिटन टेस्ट 16 काे
मीटर रीडर भर्ती के लिए रिटन टेस्ट 16 काे
भिवानी | डीएचबीवीएनकी सिवानी, तोशाम और बहल सब डिवीजनों में पूर्व सैनिकों की मीटर रीडर के तौर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए 16 फरवरी को बीटीएम रोड स्थित सर्कल कार्यालय में लिखित चयन परीक्षा होगी। हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग के नोडल आफिसर कर्नल धर्मबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे होगी। इस परीक्षा में एसईएसएल के सदस्यों को ही मौका मिलेगा।