पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादरी डिपो सब डिपो लोहारू को मिलीं 6 नई बसें

दादरी डिपो सब डिपो लोहारू को मिलीं 6 नई बसें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | दादरीडिपो सब डिपो लोहारू में कुछ बसें कंडम हो गई हैं। उन बसों की पूर्ति करने के लिए सरकार द्वारा दोनों डिपो को छह नई बसें भेजी गई हैं। जिनमें से लंबे रूटों लोकल रूट पर चलने वाली पुरानी बसों की जगह चलाई जाएंगी। वहीं दोनों डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से कुछ रूटों पर नई बस सेवा भी शुरू की गई है। इससे बसों में भीड़ के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

सरकार द्वारा दोनों डिपो काे दी गई 6 नई बसों के साथ ही दादरी डिपो में कुल 108 सब डिपो लोहारू में 47 से बढ़कर 52 बसें हो गई है।

लंबे रूटों पर चलने वाली कुछ बसों की हालात दयनीय हो गई थी। कंडम होने के कारण अक्सर बसें रास्ते में ही खड़ी हो जाती थी। ऐसे में विभाग द्वारा दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उनके स्थान तक पहुंचाया जाता था बस को निर्धारित स्थान तक पहुंचने में काफी समय लग जाता था। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इनरूटों पर दौड़ेंगी नई बसें

डिपोदादरी सब डिपो लोहारू से 2 बसें रोहतक से सालासर, 1 दिल्ली से पिलानी, 2 लोहारू से भिवानी 1 दादरी से भिवानी रूट पर चलेंगी। लंबे रूटों की पुरानी बसों को |लोकल रूट पर चलाया जाएगा। वहीं बसों की संख्या बढ़ने से नए रूटों पर बस सेवा शुरू की गई है। 2 बसें दादरी से बहल के लिए 1 बस लोहारू से हिसार के लिए यात्रियों को नई सेवा दी गई है।

^लोहारू डिपो की कुछ बसे कंडम हो गई थी। इसलिए सब डिपो को पांच बसें दी गई हैं। जिससे लोकल यात्रियों को भी फायदा हाेगा और लंबे रूट के यात्रियों को भी नई बसें में यात्रा करने का मौका मिलेगा।\\\'\\\' धनराजकुंडू, महाप्रबंधक, दादरीडिपो