पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला कबड्डी में मनफरा ने राघाबड़ी की टीम को हराया

महिला कबड्डी में मनफरा ने राघाबड़ी की टीम को हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरसीएमस्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में चल रहे अष्टम छोगमल चौधरी खेल महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को रोचक मुकाबले हुए। महिलाओं की कुश्ती के 38 किलोग्राम के भार वर्ग में तन्नु लेघां भानान विजेता और मंजू ढिगावा जाटान उपविजेता रही। महिला कबड्डी में बीडीएम पब्लिक स्कूल मनफरा विजेता और राघाबड़ी की टीम उपविजेता रही।

हैंडबाल पुरुष प्रतियोगिता में कालूवाला विजेता और कालूवाला बी उपविजेता रहे। रस्साकशी में बड़दू धीरजा ने इंदीवाली को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। महिला शॉटपुट में रेनू सुरतपुरा पहले, कविता सदाऊ दूसरे और निशा राघाबड़ी तीसरे स्थान पर रही। महिला लम्बी कूद में प्रमीला जीतपुरा प्रथम, शर्मिला गागड़वास द्वितीय और पूनम गागड़वास तीसरे स्थान पर रही। महिला 200 मीटर में पूनम गागड़वास पहले, मुकेश बहल दूसरे और पूजा गागड़वास तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 200 मीटर में दीपक राजगढ़ पहले, सुनील गोकलपुरा द्वितीय, गागड़वास के विकास धीर सिंह गोठड़ा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में पूनम गागड़वास प्रथम समापन समारोह में डीसी डॉ. साकेत कुमार मुख्यातिथि होंगे।

बीआरसीएम में खेल महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी स्पर्धा में राघा बड़ी की खिलाड़ी को पकड़ने का प्रयास करती मनफरा की खिलाड़ी।