विज्ञान प्रदर्शनी में ओबरा स्कूल अव्वल
प्रतियोगिता का शुभारंभ डाॅ.सुरेन्द्र शर्मा ने किया
भास्करन्यूज | बहल
जीडीसीमेमोरियल कालेज में इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल ओबरा जीनियस सीनियर सेकंडरी स्कूल ढिगावा ने बाजी मारी। बीआरसीएम विद्याग्राम बहल सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल ओबरा को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि डाॅ.सुरेन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्यातिथि ने कहा कि जीवन में प्रतियोगिताओं का अपना महत्व होता है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवर तो मिलता है। विद्यार्थियों में आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने जीवन पर प्रदूषण के प्रभाव, जल विद्युत ऊर्जा, आधुनिक कृषि, निर्मल गंगा, प्रदूषण और इसके उपाय, हाइड्रोलिक सिस्टम विषय पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
51 माडलों में से सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल ओबरा ने प्रथम जीनियस सीनियर सेकंडरी स्कूल ढिगावा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीआरसीएम विद्याग्राम बहल सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल ओबरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा ने मुख्यातिथि, विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों और बच्चों का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और निश्चित तौर पर हमें विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति करनी चाहिए।
बहल। जीडीसी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता विद्यार्थियों को ट्राॅफी भेंट करते डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा अन्य।