- Hindi News
- पोस्टर कोलाज मेकिंग में चौधरी बंसीलाल महिला कॉलेज अव्वल
पोस्टर कोलाज मेकिंग में चौधरी बंसीलाल महिला कॉलेज अव्वल
साहित्यपरिषद के तत्ववाधान में राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को शुरू हुई दो दिवसीय इंटर कॉलेज सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। स्पर्धाओं में झंकार में हरियाणवी नृत्य, सामान्य नृत्य, गीत, गजल, भजन एवं रागनी की प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं महिला प्रकोष्ठ द्वारा इंटर कॉलेज स्लोगन, रंगोली, कोलाज एवं पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया।
इन स्पर्धाओं में आदर्श महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, एपीजे कॉलेज चरखी दादरी, चौधरी बंसी लाल महिला महाविद्यालय तोशाम राजकीय महाविद्यालय भिवानी, जीडीसी बहल, राजकीय महिला महाविद्यालय बहल की टीमों ने भाग लिया। समाज विज्ञान परिषद द्वारा इंटर कॉलेज क्विज स्पर्धा कॉमर्स परिषद द्वारा भी क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें उपरोक्त सभी कॉलेज की टीमों ने भाग लिया।
दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर व्यक्तित्व विकास मंद योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मंजू शर्मा, मंजू गौत्तम , डाॅ. मुकेश यादव, एएस राही, एवं धर्मवीर सिंह, संगीत अनुदेशक रिटायर्ड लोक संपर्क विभाग ने निर्णायक की भूमिका निभाई। श्यामदास एवं अजीत सिंह ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंजू लोहान एवं रवि गोधू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विजेताओं को प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्या मंजू शर्मा, राजकुमारी, डाॅ. कौशल सांघी, डाॅ. सतबीर सिंह, विनोद प्रद्यान, सुशीला शर्मा, डाॅ. एवी शर्मा, डॉ. मुकेश चहल, सुनीता महता, प्रवेश, डॉ. पारीसा, प्रोफेसर जगबीर सिंह मान, डाॅ. रणधीर सुहाग, रणधीर सिंह समौता , सुनीता खरब, राकेश शर्मा , महेन्द्र सिंह, सुरेश दयाल, वीएस फौगाट सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
{रंगोली स्पर्धा में एपीजे कॉलेज की मीना ने पहला, आदर्श कॉलेज की भारती ने दूसरा आदर्श कॉलेज की ही पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
{कोलाज में चौधरी बंसीलाल महिला महाविद्यालय तोशाम की अंकिता ने पहला इसी कॉलेज की अंकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
{ पोस्टर मेकिंग में चौधरी बंसी लाल महिला महाविद्यालय तोशाम की तमन्ना ने पहला, एपीजे कॉलेज दादरी की महिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
{ स्लोगन राइटिंग में राजकीय कॉलेज की नीता ज्योति ने पहला दूसरा व, चौधरी बंसी लाल महाविद्यालय तोशाम की पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
{ क्विज समाज विज्ञान परिषद में राजकीय महाविद्यालय, भिवानी की टीम प्रथम, चौधरी बंसी लाल महाविद्यालय तोशाम की टीम द्वितीय एवं राजकीय महाविद्यालय, बहल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
{ वाणिज्य परिषद की क्विज प्रतियोगिता में चौधरी बंसी लाल महाविद्यालय तोशाम की टीम प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भिवानी की टीम द्वितीय एवं राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
{ सांस्कृतिक गतिविधियों में सामूहिक नृत्य हरियाणवी में पूनम तंवर, मीनाक्षी,पूनम एवं आशू की टीम प्रथम, एकल नृत्य हरियाणवी में विकास जांगड़ा प्रथम, सामान्य नृत्य में पूजा शर्मा, प्रथम, पश्चिम गायन में ऋतु प्रथम, हरियाणवी कविता में अश्वनी, हिन्दी कविता में दिप्ती उर्दू पंजाबी कविता में लवप्रीत, अंग्रेजी कविता में नीता शर्मा, हस्तशिल्प में निशा शर्मा और सांझाी में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भिवानी. राजकीय महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय इंटर कॉलेज स्पर्धाओं के अंतिम दिन पेंटिंग और कोलाज बनातीं छात्राएं।