1792 विद्यार्थियों ने दिखाई स्पीड
भीमस्टेडियम तोशाम के राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही स्पीड टेस्ट के तहत गुरुवार को 1792 विद्यार्थियाें ने टेस्ट दिया। इसमें भीम स्टेडियम में 971 लड़कों 260 लड़कियों तोशाम में 463 लड़कों 98 लड़कियों ने भाग लिया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा ने बताया कि तोशाम के राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही स्पर्धा में आज कैरू ब्लॉक के टेस्ट होंगे। इसी प्रकार 14 फरवरी को बहल ब्लॉक के स्पैट टेस्ट बहल के राजीव गांधी खेल परिसर में लोहारू ब्लॉक के टेस्ट 15 16 फरवरी को चौधरी देवीलाल स्टेडियम लोहारू में होंगे। इसके बाद इन ब्लॉकों के टेस्ट नहीं लिए जाएंगे।
इसी प्रकार भिवानी के भीम स्टेडियम में आज गांव आसलबास दूबीया, दिनाेद, बापोड़ा, देवसर, अजीतपुरा, पालवास, कालूवास, घुसकानी, रेवाड़ी खेड़ा, नाथूवास, सैयद, फुल पूरा, कोर्ट, उमरावत, सांगा, बड़ाला, कायला, मानहेरू, धारेड़ू, नौरंगाबाद, खरक कलां, कलिंगा और बामला के टैस्ट होंगे। इसी प्रकार 14 फरवरी को शहर के विद्यार्थियों वंचित रहे खिलाड़ियों के टैस्ट होंगे। 15 फरवरी को बवानीखेड़ा ब्लाक के विद्यार्थियों के टेस्ट भीम स्टेडियम में होंगे।
भीम स्टेडियम में स्पीट टेस्ट प्रक्रिया की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में दौड़ती प्रतिभागी।