पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसों के लिए कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतरीं छात्राएं

बसों के लिए कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतरीं छात्राएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएफआईके बैनर तले राज्य कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को विद्यार्थियों ने मांगों को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार किया। विद्यार्थी शहर में प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे डीसी को ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई के जिला प्रधान क्रांति ने कहा कि हरियाणा सरकार विद्यार्थियों के अच्छे दिन महिला सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े भाषण देती है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई काम नहीं किया है। महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार महिलाओं छात्राओं के लिए सभी बसों में 33 प्रतिशत आगे की सीटें आरक्षित करें मुख्य रूटों पर छात्राओं के लिए विशेष बस का प्रबंध करे उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय मांगों में सभी रूटों पर सरकारी बसों का प्रबंध, शिक्षा का निजीकरण बंद, छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए जोकि बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल थे। बेरोजगारों को बिना शर्त बेरोजगारी भत्ता दिया जाए जेबीटी कोर्स की अवधी 2 साल वापिस की जाए, सभी शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए आदि मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन और तेज हो जाएगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

इसके बाद विद्यार्थी सेक्टर 13 चौक, महाराणा प्रताप चौक, पुराना बस स्टैंड, महम गेट, चिड़ियाघर रोड होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय कि प्रधान सुमन, सचिव वंदना, राजकीय महाविद्यालय से विनोद, अजय वैश्य कॉलेज के एसएफआई प्रधान प्रदीप, सचिन, मोहन, अश्वनी, ममता, नेहा, उज्जवल, रोहित, पूजा सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

बसों की समस्या अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एसएफआई के सदस्य।