- Hindi News
- बहल थाने की चारदीवारी पर खर्च होंगे 65 लाख रुपये
बहल थाने की चारदीवारी पर खर्च होंगे 65 लाख रुपये
कस्बेके थाने की चारदीवारी का निर्माण 65.37 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इस चारदीवारी के निर्माण के लिए शनिवार को थाना प्रभारी अशोक कुमार जांगड़ा ने आधारशिला रखी। बहल थाने के अधीन करीब १२ एकड़ जमीन आती है। मगर चारदीवारी होने की वजह से लम्बे समय से ग्राम पंचायत यहां की जमीन पर चारदीवारी बनवाने की मांग कर रही थी। इस पर इस चारदीवारी का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा शुरू कराया है। इस निर्माण का ठेका दी कैरू कॉ-आपरेटिव एलसी सोसाइटी को दिया गया है जो अगले पांच महीने में इस दीवार को बना देगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने थाने के कर्मचारियों के मकान दूसरी सुविधाओं के लिए प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेज रखे हैं। इस मौके पर एसआई श्यामसुन्दर, बलबीर सिंह, एचसी मनीष, संदीप, आनंद आदि थे।