पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जितने पाए दर्द नुकीले, उतने गाए गीत सुरीले पर श्रोता भाव विभोर

जितने पाए दर्द नुकीले, उतने गाए गीत सुरीले पर श्रोता भाव-विभोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल। जीडीसी कॉलेज में आयोजित हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रवीना को पुरस्कार देते प्राचार्य डा. एसके मिश्रा अन्य।

भास्कर न्यूज | बहल

जीडीसीमेमोरियल कॉलेज में शनिवार को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्यपाठ प्रतियोगिता और विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं कवि श्याम वशिष्ठ और विशिष्ट अतिथि वैश्य महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. अनिल तंवर थे।

इस कार्यक्रम में १४ विद्यार्थियों ने काव्यपाठ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें बीकॉम तृतीय वर्ष की रवीना प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की रवीना द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष के रवि तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत में रवीना ने हरियाणवी कविता ढूंढते रह जाओगे सुनाई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्याम वशिष्ठ ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपनी कविता तेरी नफरत नहीं रुकती मैं अपना प्यार क्यों रोकूं और जितने पाए दर्द नुकीले उतने गाए गीत सुरीले गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। डाॅ. अनिल तंवर ने कहा कि बाजारवाद की इस अवधारणा में हिन्दी को विस्तार तो दिया है, लेकिन वह हिन्दी के लिए उतना ही घातक भी है। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर डॉ. रेखा चौहान, डॉ. मनु, डॉ. रजनी, डॉ. ज्योति, डॉ. संगीता, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. दुष्यंत आदि मौजूद थे। उधर आरडीएनएल विद्या मंदिर में भी हिन्दी दिवस मनाया गया। इसमें पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के बीच हिन्दी भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने कोशिश का महत्व, परोपकार, आज की नारी, पेड़ों का महत्व, प्रदूषण की समस्या, सदाचार पर विद्यार्थियों ने अपनी कविता भाषण पेश किए। इस प्रतियोगिता में रेड हाउस के ह्रदय ने प्रथम, येलो सदन के यश ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अध्यापिका सुनीता चौहान ने विजेता विद्यार्थिय