बैंक और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आज
बहल | विधानसभाचुनावों को ध्यान में रखते हुए बहल थाने के तहत आने वाले सभी बैंक, पेट्रोल पंप तथा स्वयंसेवी संगठनों की बैठक गुरुवार सुबह 10 बजे थाने में होगी। बैठक में सुरक्षा संबंधी जानकारी एटीएम प्वाइंटों पर होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जारी निर्देशों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी थाना प्रभारी अशोक कुमार जांगड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान क्षेत्र के सभी एटीएम पर पुलिस के सादे कपड़े पहने जवान और स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के इस तरह के लोगों से इस बैठक में आने की अपील की।