पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मुआवजा राशि का िवतरण नंबरदार की मौजूदगी में हो\'

\"मुआवजा राशि का िवतरण नंबरदार की मौजूदगी में हो\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल | भारतीयकिसान यूनियन ने मांग की है कि सूखे की विशेष गिरदावरी गांव में मुनादी करवाकर किसान, गांव के नंबरदार की उपस्थिति में हो। इसके बाद सूखा राहत की मुआवजा राशि गांवों के नंबरदारों के सामने वितरित की जाए। भाकियू ने इन मांगों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए बुधवार को भाकियू की एक बैठक इकाई प्रधान सूरत सिंह हरियावास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि पूरे जिले में सूखे और बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की 90 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। अब राजस्व विभाग के अधिकारी गांव के सरपंच को स्पेशल गिरदावरी के लिए दो दिन पहले सूचित कर मुनादी कराएं नंबरदार किसानों को साथ लेकर बर्बाद फसलों के नुकसान का आंकलन करें। सूखे और बीमारी की वजह से बर्बाद फसलों के राहत के लिए 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। बैठक में सचिव बिजेंद्र सिंह, प्रधान मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूंगला आदि थे।