जीडीसी कॉलेज में रक्तदान शिविर कल
जीडीसी कॉलेज में रक्तदान शिविर कल
बहल | जीडीसीमेमोरियल कॉलेज में शनिवार को रक्तदान शिविर लगेगा। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाले शिविर में भिवानी सिविल अस्पताल के चिकित्सकों का दल विशेष रूप से मौजूद रहेगा। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा ने बताया कि इस शिविर के लिए अब तक 90 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है।