पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर शिविर में 61 यूनिट रक्त किया एकत्र

अग्रसेन जयंती पर शिविर में 61 यूनिट रक्त किया एकत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल | अग्रसेनजयंती पर शनिवार को जीडीसी मेमोरियल कॉलेज की एनएसएस इकाई ने कॉलेज में स्वास्थ्य जांच रक्तदान शिविर लगाया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी सामान्य अस्पताल भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में लगाए इस शिविर के मुख्यातिथि शिक्षाविद डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि बीआरसीएम के निदेशक डाॅ. एसके सिन्हा थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा ने की। इस अवसर पर 61 यूनिट एकत्र हुआ। रक्तदान शिविर से पहले सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। अपने संबोधन में डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान पुण्य का काम है। इससे किसी को जीवनदान मिल सकता है। आज के युवा रूढि़वादी परंपराओं को त्यागकर रक्तदान करने आगे रहे हैं। यह एक नई सोच है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। बीआरसीएम के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे जीवनदान तो मिलता ही है और साथ में सहयोग भाईचारे की भावना भी पैदा होती है। इस अवसर पर डाॅ. अरूण झाझडिय़ा, डाॅ. अनिला चहल, डाॅ. सचिन, ईशवंती, अजीत सिंह, अभिनव कौशिक आदि मौजूद थे।

रक्तदाता को प्रमाण पत्र देते डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा, डा. एसके सिन्हा डा. एसके मिश्रा।