पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो ही कर सकता है प्रदेश का पिछड़ापन दूर : बड़वा

इनेलो ही कर सकता है प्रदेश का पिछड़ापन दूर : बड़वा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारूसे इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा ने कहा कि इनेलो को छोड़ किसी भी दल की सरकार ने विकास अपना होने का झूठा भ्रम पैदा किया है। इसके चलते लोहारू हलका विकास में पिछड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो की होगी। इसके बाद यहां के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विकास योजनाओं का सूत्रपात होगा। युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलेगी निजी क्षेत्र के उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को आरक्षण देना पार्टी की प्राथमिकता होगी। वे शनिवार को क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ धर्मपाल ओबरा, राजसिंह गागड़वास, नरवेंद्र धेलिया, वजीर मान, ईश्वर बैरागी, देवेंद्र नकीपुर, महेंद्र गोकलपुरा, वेदपाल ढिल्लो, गौरव चौधरी, सतवीर गरवां, वेदपाल चैहडिय़ा, मनोज बेड़वाल जयसिंह पातवान आदि थे।

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बात करते इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा।