पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमसी प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर दो लाख 72 हजार रुपये निकलवाए

एसएमसी प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर दो लाख 72 हजार रुपये निकलवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाणीकेहरा स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान के हस्ताक्षर कर दो लाख 72 हजार रुपये निकाल लिए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह काम स्कूल के मुख्य शिक्षक ने किया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी है।

पूछताछमें मानी रुपये निकालने की बात

इसबारे में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भोलाराम ने बताया कि गांव की प्राथमिक पाठशाला में विभिन्न कार्य योजनाओं के लिए लाख ६० हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक की बहल शाखा में जमा थे। १६ सितंबर को वह और मुख्य शिक्षक जयपाल मिलकर छात्रों की वर्दी आदि के लिए २० हजार रुपये निकलवाने बहल आए थे। इसके बाद 17 सितंबर को स्कूल के खाते से शिक्षक जयपाल ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर लाख ७२ हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद मुख्य शिक्षक ने शुक्रवार को भी इस खाते से एक लाख रुपये निकलवा लिए। भोलाराम ने बताया कि बैंक से रुपये निकाल लेने का उसके मोबाइल पर संदेश मिला तो वह सहम गया। मगर उस समय वह अपना उपचार कराने हिसार गया हुआ था। इसलिए उसने उस एसएमएस को यूं ही मान लिया। मगर जब १९ सितंबर को लाख रुपये निकालने का एसएमएस दोबारा आया तो उसने बैंक से संपर्क किया। इस पर बैंक प्रबंधक ने उसे बताया कि उसके खाते से दो लाख ७२ हजार रुपये निकालने की पुष्टि की। इस पर उसने शिक्षक जयपाल से संपर्क कर पूछा तो उसने रुपये निकालने की बात स्वीकार करते हुए शनिवार तक ये रुपये खाते में डालने का आश्वासन दिया।

जब जयपाल ने शनिवार को ये रुपये खाते में नहीं डाले तो भोलाराम ने यह जानकारी ग्रामीणों को दी। इस बारे में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह जांच का विषय है और बैंक से पूरी जानकारी ली जाएगी। उधर खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी अमीलाल सिंह के मामला संज्ञान में लाया गया है। अधिकारी को स्कूल कमेटी ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।