- Hindi News
- सड़क पर गिरा पेड़ दे रहा हादसों को न्योता
सड़क पर गिरा पेड़ दे रहा हादसों को न्योता
कैरू | हेतमपुरामें बहल भिवानी मुख्य मार्ग पर गिरा कीकर का पेड़ कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। यह पेड़ पिछले कई दिनों से यहां गिरा हुआ है। इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने प्रशासन से इस पेड़ को यहां से उठवाने की मांग की है।
इस बारे में रणविजय कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप, नवीन कुमार आदि ग्रामीणों वाहन चालकों ने बताया कि कुछ दिन से हेतमपुरा से लेघां की ओर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे कीकर का पेड़ गिर गया था। सड़क पर काफी दूर तक फैले इस पेड़ के कारण कभी भी कोई जानलेवा हादसा हो सकता है। रात के समय अंधेरे में तो यह और भी ज्यादा खतरनाक बन जाता है। वन अधिकारी जेपी शर्मा ने बताया कि सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए पहले ही आदेश दिया जा चुका है। अगर ऐसा नहीं हुआ है तो इस पेड़ को जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा।
गांव हेतमपुरा में सड़क के बीच में गिरा कीकर का पेड़।