पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड को पीटकर एटीएम तोड़ी नहीं निकाल पाए नकदी

गार्ड को पीटकर एटीएम तोड़ी नहीं निकाल पाए नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल | कस्बे के इलाहाबाद बैंक की शाखा के एटीएम को चोरों ने साेमवार रात तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने एटीएम के गार्ड को वहां बंद कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने गार्ड इंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंद्र ने बताया कि साेमवार रात कुछ लोग एक कार में आए थे। वे आते ही उसे पीटने लगे और उसे उसी कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंन एटीएम तोड़ दी, लेकिन रुपये निकालने में कामयाब होने पर वहां से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर लोहारू के डीएसपी जगत सिंह मोर ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके का मुआयना किया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएम को तोड़ने से पहले चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं ताकि वारदातियों तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा गार्ड के इंद्र के बताए हुलिए अनुसार उनके स्कैच जारी किए जाएंगे। इस बारे में बैंक मैनेजर रितिका ने बताया कि एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया गया है। इससे यह मशीन पूरी तरह डैमेज हो गई।

एटीएम के तोड़ने की सूचना के बाद मौका मुआयना करते डीएसपी जगत सिंह, एसचएओ अजय कुमार बैंक मैनेजर रितिका।