लोहारू। डीए
पीके बाद जिले में अब यूरिया की किल्लत बनी हुई है। सोमवार को मिनी सचिवालय में एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों ने धरना देकर उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने मंगलवार तक सरकारी रेट पर यूरिया मुहैया कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन, जब किसानों खाद नहीं मिली तो उन्होंने लोहारू-जयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सोमवार को बहल में भी ट्रैफिक जाम किया गया था।