विद्यार्थियों को सिखाए नृत्य के गुर
भिवानी | बिट्सइंटरनेशनल स्कूल में जीटीवी के विजेताओं द्वारा दिल से नाचे इंडिया वाले गौरव विपुल ने छात्रों को डांस के गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उनके साथ डांस वर्ड स्टूडियो के संचालक कपिल और दीपक थे। इसमें लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्राचार्या डॉ. वीनू गिरधर ने कपिल एवं दीपक का धन्यवाद किया और कहा कि आज के समय में बच्चों का रुझान डांस की ओर बहुत है। कई विद्यार्थी इस क्षेत्र में भविष्य भी तलाश रहे हैं। यह प्रयास सराहनीय है और हम भी बच्चों की रूचि के अनुसार भरसक प्रयास करेंगे। इसके अलावा उनका प्रयास रहेगा कि स्कूल में भी रोजाना अभ्यास कराया जाए। इस अवसर पर बिट्स शिक्षण समूह के संस्थापक शशी परमार ओमप्रकाश बहलवाला ने धन्यवाद व्यक्त किया।