पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोशाम बहल मार्ग हुआ बदहाल

तोशाम-बहल मार्ग हुआ बदहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआप तोशाम बहल मार्ग पर वाहन से जा रहे हैं तो थोड़ा संभल जाएं। सड़क पर गड्ढे इतने हैं कि आप किसी भी समय हादसे का शिकार हो सकते हैं। इसकी हालत को देखकर यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। लोगों ने प्रशासन से इस सड़क को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।

इस मार्ग पर तोशाम की ओर से गांव पटोदी में घुसते ही सड़क पर गड्ढों से सामना होता है। इसके बाद इस मार्ग पर बहल तक कई जगह गहरे गड्ढे हैं जो किसी भी वाहन चालक के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। अति व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। राजस्थान से हजारों डंपर पत्थर भरकर इसी मार्ग से खानक आते हैं और दूसरे वाहन भी इस मार्ग से गुजरते हैं। मगर सड़क की दुर्दशा को देखकर वाहनों चालकों के लिए इस मार्ग पर बने ये गहरे गड्ढे सुरक्षित और महफूज नहीं कहे जा सकते। इस बारे में धूप सिंह, पवन, बलवान, सुदेश, अजीत आदि लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में तो यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। नए वाहन चालकों को पानी में ये गड्ढे नजर नहीं आते। इस कारण वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे कई बार अधिकारियों तक इस सड़क को सुधारने की मांग कर चुके हैं। मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

वाहन चालक पवन, विजय ने बताया कि इन गड्ढों के कारण उनकी गाडिय़ों में कई बार नुकसान हो चुका है।

लोगोंने उठाई सड़क को ठीक करने की मांग

उन्होंनेमांग की है कि इस सड़क को ठीक किया जाए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस संबंध में जेई बलबीर सिंह ने बताया कि पटोदी गांव में दिक्कत है। लोगों की दिक्कत सही है। दो तीन दिन में गड्ढों को भरवाकर समतल करा दिया जाएगा। इससे लोगों को दिक्कत नहीं आएगी।

खस्ता हालत में तोशाम-बहल मार्ग। यहां से वाहनों का गुजरना आसान नहीं।