पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में उर्मिला प्रथम रही

महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में उर्मिला प्रथम रही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरसीएम स्पोर्ट्स सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित नवम छोगमल चौधरी खेल महोत्सव के दूसरे दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले। शनिवार को हुए मुकाबलों में पुरूषों की 10000 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र गोठ्यां छोटी ने 36 मिनट 20 सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान किया तो वहीं कपिल पीपली द्वितीय और संदीप रानीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में उर्मिला गागड़वास पहले, मंजू तोशाम दूसरे और पूनम गागड़वास तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में विजय राजगढ़ प्रथम, रविदास रानीला द्वितीय और विकास गागड़वास तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूषों की 1500 मीटर दौड़ में अनिल कुमार राजगढ़ प्रथम, रामबिलास राजगढ़ द्वितीय और प्रमोद झुप्पा कलां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में सुदेश कुड़ल प्रथम, शर्मिला सुरतपुरा द्वितीय और अंकिता बहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूषों की हैंडबाल प्रतियोगिता में कालुवाला की टीम विजेता और मुंगीपा एकेडमी तोशाम उपविजेता और गुलपुरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष गोला फेंक में धर्मेंद्र गोठड़ा पहले देवानंद गोठड़ा दूसरे और दिनेश कांधराण तीसरे स्थान पर रहे। महिला गोला फेंक कविता सदाऊ पहले, रेणु सुरतपुरा दूसरे और निशा राघाबड़ी तीसरे स्थान पर रही। पुरुष लम्बी कूद में त्रिलोक राजगढ़ प्रथम, पवन गोठड़ा द्वितीय और कर्मवीर बिसालाण तृतीय स्थान पर रहे। महिला लम्बी कूद में मीनाक्षी बुढेड़ी पहले, भतेरी सुरतपुरा दूसरे और प्रमिला जीतपुरा तीसरे स्थान पर रहे। बीआरसीएम के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर ले.जनरल डॉ. डीपी वत्स मुख्यातिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...