युवा पीढ़ी को संस्कारयुक्त माहौल देना जरूरी : आर्य
बहल | मौजूदापरिवेश में ढल रही युवा पीढ़ी को संस्कार चरित्रवान बनाने के लिए आर्य समाज को अपना दायित्व निभाना होगा। जब जब देश समाज में चरित्र संस्कारों का हनन हुआ या कुरातियों ने सिर उठाया है तो आर्य समाज ने ही इनको कुचले का बीड़ा उठाया।
ये विचार नवनिर्वाचित जिला पार्षद अलका आर्य ने बहल आर्य समाज के संस्थापक स्वर्गीय अमीलाल आर्य की प्रतिमा अनावरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ.एनपी गौड़ ने की। इस अवसर पर जिला पार्षद ने कहा कि हम अभिभावकों को युवा पीढ़ी को संस्कारवान चरित्रवान बनाने की बड़ी जिम्मेवारी है।