- Hindi News
- जुई के प्रणामी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 21 से
जुई के प्रणामी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 21 से
जुईस्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 21 से 27 फरवरी तक संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा कराई जाएगी। यह जानकारी सेठ नरेश गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रणामी समाज के परम संत सदानंद महाराज जुई स्थित मंदिर में 52वां वार्षिकोत्सव मनाएंगे। इसमें 21 से 27 फरवरी तक श्रीमदतारतम वाणी और श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ द्वारा दिव्य प्रवचन दिए जाएंगे। इसके बाद 27 फरवरी को तारतम वाणी पाठ और भागवत कथा की पूर्णाहुति दी जाएगी। नरेश गोयल ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह नौ बजे 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा। गांव आसपास के गरीब लोग अगर अपनी बेटियों की शादी कराने में असमर्थ हों तो वे भी मंदिर में आकर मिल सकते हैं। उनकी बेटियों की शादी भी उसी दिन मंदिर के परम संत सदानंद महाराज की देखरेख में कराई जा सकेगी।
रक्तदानशिविर और भंडारा 17 को
बहल| महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 17 फरवरी को क्षेत्र के सर्वमान्य आस्था के प्रतीक बाबा रति गिरी महाराज के आश्रम अलख कुटिया में रक्तदान शिविर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।