पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में अलख एकेडमी चैंपियन

कबड्डी में अलख एकेडमी चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरसीएमस्पोर्ट्स सोसायटी के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय छोगमल चौधरी ग्रामीण खेल महोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीसी भिवानी डॉ. साकेत कुमार और विशिष्ट अतिथि लोहारू एसडीएम डॉ. शालीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने की।

गुरुवार को हुए खेल मुकाबलों में पुरुषों की कबड्डी में अलख एकेडमी बहल ने जीतपुरा को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। वॉलीबाल में विकास युवा क्लब ने शेरला की टीम को हराया। पुरुषों के डिस्कस थ्रो में अक्षय गरवां प्रथम, देवानंद गोठड़ा द्वितीय और रवि चैहडक़लां तृतीय स्थान पर रहे।

महिलाओं की डिस्कस थ्रो में सुनीता चैहडक़लां प्रथम, कविता सदाऊ द्वितीय और सुशीला राघाबड़ी तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में सुनील लोहारू पहले, चन्द्रभान पातवान दूसरे और विकास कुशलपुरा तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की ऊंची कूद में मुकेश बहल पहले, प्रमीला जीतपुरा दूसरे और कविता राघाबड़ी तीसरे स्थान पर रही।

कुश्ती के पुरुष वर्ग के 54 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश रिवासा विजेता और कर्मबीर लेघां भानान उपविजेता रहे। 55-60किलोग्राम भार वर्ग में जोगेंद्र श्यामकलां विजेता और अक्षय श्यामकलां उपविजेता रहे। 61से 68किलो वर्ग में हरदीप गरवां पहले और धर्मबीर बहल दूसरे स्थान पर रहे। 69-75किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश नंगला विजेता और राहुल मंढ़ोली कलां उपविजेता रहे। 75किलोग्राम भार वर्ग में विक्रम सिरसी विजेता और सोनू उपविजेता रहे। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि देहाती क्षेत्र का आंचल प्रतिभाओं से भरा हुआ है। इनको केवल तराशने की जरूरत है। उन्होंने खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत करें और हार जीत को भुलाकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बढ़ते रहें। परंपरागत खेलों से देश को बड़ी आशाएं हैं और वो आशाएं तभी पूरी होंगी जब इस देहाती क्षेत्र का खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को खेल से जोड़ते हुए कहा कि हर गांव के पंच और सरपंच का दायित्व बनता है कि वे युवाओं और खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए सरकारी सुविधाएं मुहैया करवाएं और हर गांव स्तर पर मिनी खेल स्टेडियम और खेल का सामान उपलब्ध करवाया जा सकता है। खेल परिसर और सुविधाओं को बरकरार रखने के लिए भी सरपंच पंच अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. शालीन ने खेल प्रतिभागियों को अनुशासनात्मक प्रदर्शन के लिए बधाई दी और बीआरसीएम संस्थान के इस ग्रामीण खेल महोत्सव के आयोजन का समाज सेवी संस्थाएं अनुसरण करें। संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने अतिथियों का जीवन परिचय करवाया और उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर डीसी डॉ. साकेत कुमार, एसडीएम डॉ. शालीन, अर्जुन अवार्डी आसन कुमार सांगवान, डॉ. एसके सिन्हा ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार, इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डाॅ.बीसी शर्मा, जीडीसी कालेज प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा, स्कूल प्राचार्य प्रवीण मस्ता, ज्ञानकुंज के प्राचार्य गजेंद्र भोई, आरडीएनएल मुख्याध्यापिका सुनीता चौहान, मनीष खत्री, ओपी हरलालका, सोमन पूनियां, संदीप टंडन, डॉ. डीपी बूरा, डाॅ.एनपी गौड़, खेल विभाग के राजबीर सिंह डागर, आजाद सिंह, बस्तीराम कोच, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, भीम सिंह पूनिया, सुनीता सांगवान सहित अनेक खिलाड़ी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।

बहल. विजेता टीम के साथ उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार, एसडीएम डॉ. शालीन, अर्जुन अवार्डी आसन कुमार सांगवान, डॉ. एसके सिन्हा अन्य।

बहल। राजीव गांधी खेल परिसर में खेल महोत्सव में कबड्डी के मैच में जीतपुरा की टीम के खिलाड़ी को पकड़ते अलख एकेडमी बहल के खिलाड़ी।