पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र में दुर्गा अनुष्ठान की तैयारियां आरंभ

नवरात्र में दुर्गा अनुष्ठान की तैयारियां आरंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{प्रतिदिन होगा नौ कुंडों में हवन

भास्करन्यूज | बहल

आश्विननवरात्रों के उपलक्ष्य में होने वाले भवानी दुर्गा के अनुष्ठान की तैयारियां सोमवार को विधिविधान के साथ अलख आश्रम के महंत बाबा विकास गिरी के हाथों शुरू की गई। नवरात्रों के नौ दिनों चलने वाले अनुष्ठान के लिए नौ कुंडीय हवन के लिए वेदी स्थान का काम शुरू कराया गया है।

कार्यक्रम के आयोजक कथा वाचक बाबा महाकाल ने अनुष्ठान तैयारियों की शुरूआत कराई है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कलश यात्रा का कस्बे में भ्रमण, रोजाना हवन कर्म, भंडारा तथा भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण रासलीला रोजाना शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक की जाएगी। बाबा महाकाल महाराज ने बताया कि बहल में उनके द्वारा यह अब तक का 107वां अनुष्ठान होगा। बहल में प्रथम नवरात्र से हवन शुरू होंगे। इसी संदर्भ में सोमवार को सार्वजनिक पार्क में पूरे विधिविधान के साथ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर कृष्ण कुमार वर्मा, मनीष डागर, मुकेश सैनी, प्रताप मिस्त्री, ओमप्रकाश मिस्त्री, सुरेश कुमार आदि थे।