- Hindi News
- नवरात्र के शुभारंभ पर निकाली क्लश यात्रा
नवरात्र के शुभारंभ पर निकाली क्लश यात्रा
बहल | आश्विननवरात्रों के उपलक्ष्य में मां दुर्गा के स्नातक धर्म अनुष्ठान को शुभारंभ कस्बे में कलश यात्रा के साथ हुआ। नवरात्रों में नौ कुंडीय हवन, श्रीमद्भागवत पाठ तथा रासलीला के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह जानकारी अनुष्ठान के आयोजक बाबा महाकाल ने दी। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह कस्बे के नौ दंपति जोड़े नौ कुंडी हवन में बतौर यजमान होंगे तथा बाद दोपहर चार से सात बजे तक श्रीमद्भागवत का पाठ बनारस के पंडित कर रहे हैं। इसके बाद रात आठ से 11 बजे तक मथुरा के रास कलाकारों के द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इस अनुष्ठान की कलश यात्रा का शुभारंभ सरपंच सदी देवी ने किया।
नवरात्रों के शुभारंभ पर कलश यात्रा में भाग लेतीं कस्बे की महिलाएं।