बहल में चलाया स्वच्छता अभियान
महिलाबाल विकास परियोजना, खंड विकास एवं पंचायत विभाग, ग्राम पंचायत बहल तथा पर्यावरण संरक्षण समिति बहल के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के दौरान गुरुवार को कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कस्बावासियों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सफाई के फायदे नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीपीओ उषा रानी, बीडीपीओ शशि रानी, थाना प्रभारी अशोक कुमार जांगड़ा, पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रधान डाॅ. एनपी गौड़, सरपंच सदी देवी आदि ने इस अभियान की शुरुआत झाड़ू लगाकर की। सीडीपीओ ने कहा कि अपने तथा अपने क्षेत्र की सफाई रखना मानव का पहला फर्ज है। डाॅ. एनपी गौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत बहल पर्यावरण संरक्षण समिति ने पिछले सवा साल से सफाई का जिम्मा उठा रखा है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार जांगड़ा ने कहा कि बस स्टैंड के मुख्य सड़क मार्ग पर दोनों ओर लगी रेहड़ी और फुटपाथ वाले अपने आप को सीमित करें और उनके द्वारा निकलने वाला कूड़ा कचरा टोकरियों में एकत्र करने का इंतजाम करें। इस अवसर पर पूनम यादव, रामफल सिंह, रमेश कुमार, मनीष कुमार, जेपी कौशिक, छोटू मिस्त्री, संजय अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, अनुज कुमार, हेमलता, आशा, अनिता, शारदा, एसएमसी प्रधान संतोष, हेमा, बिमला, पुष्पा, भीमा, सुनीता आदि थे।
आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं ने निकाली स्वच्छता रैली
चांग| राष्ट्रीयस्वच्छता अभियान के तहत चांग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायकों ने गुरुवार को गांव में स्वच्छता रैली निकाल कर ग्रामीणों को सफाई रखने का संदेश दिया। यह रैली राजकीय प्राइमरी स्कूल स्थित आंगनबाड़ी से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस उसी स्थान पर पहुंची। इस अवसर पर सुपरवाइजर रेखा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायकों को कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में महिलाओं अन्य लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर गीता धमीजा, रेशमा, रीटा, संतोष, गीता बतरा, मीरा, कृष्णा, कौशल्या मौजूद थीं।
बहल में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाकर अभियान की शुरुआत करते सीडीपीओ, बीडीपीओ, ग्राम पंचायत पर्यावरण संरक्षण समिति के कार्यकर्ता।