हृदय दिवस पर हुआ विस्तार व्याख्यान
भिवानी | हृदयदिवस पर सोमवार को महाराणा प्रताप शिक्षण महाविद्यालय में विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. केडी शर्मा रहे तो अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शशि रंजन परमार सह अध्यक्ष ओमप्रकाश बहल वाला ने संयुक्त रूप से की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि जीवन पद्धति में बदलाव हृदय रोग का मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। डॉ. शर्मा के बाद छात्रा प्रियंका, स्वाति, निक्की, प्रिया, तान्या आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष शशि रंजन परमार ने मुख्य अतिथि डाॅ. शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।