पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत पैसे से नहीं लोगों के स्नेह और मतदान से होती है : बड़वा

जीत पैसे से नहीं लोगों के स्नेह और मतदान से होती है : बड़वा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारूसे इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा ने सोमवार को गुरेरा, बहल, सिरसी और गिगनाऊ आदि गांवों में जनसंपर्क किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धन बल के सहारे विधानसभा का चुनाव जीतने वाले नेताओं को लोहारू हलके की जनता वोट की ताकत से सबक सिखाएगी। किसी भी चुनाव में जीत पैसे से नहीं बल्कि लोगों के प्यार और उनके द्वारा किए मतदान से होती है। बड़वा ने कहा कि इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की सोच पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों पर आधारित है। यह पार्टी हर वर्ग के हित में काम करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।

लोगों से वोट की अपील करते लोहारु से इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा।