रविंद्रपाल को बोर्ड ने बनाया कप्तान
बलियाला | गांवनंगल ढाणी निवासी भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गांव रविंद्रपाल को श्रीलंका के कोलंबो में 19 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरिज के लिए कप्तान चुना गया है। टीम के श्रीलंका रवाना होने से पूर्व रविवार को डिसएबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी की आगरा में हुई बैठक में क्रिकेट बोर्ड ने रविंद्रपाल को कप्तान बनाने का निर्णय लिया है। कप्तान चुने जाने पर क्रिकेट बोर्ड ने रविंद्रपाल को पत्र जारी कर बधाई दी है। बैठक में डिसएबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के अध्यक्ष इकराम हुसैन, उपाध्यक्ष अजय चोपड़ा, इफरान अली, सचिव हरुन रशीद शामिल थे। रविंद्रपाल ने बताया कि कोलंबो में होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरिज के लिए उन्हें कप्तान की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनकी टीम इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेगी।
रविंद्रपाल