- Hindi News
- इस बार 4 हजार में रुपये में बिक रहा है ग्वार
इस बार 4 हजार में रुपये में बिक रहा है ग्वार
चारवर्ष पहले 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकने वाली ग्वार की फसल के इस बार नाम मात्र भाव ने किसानों को बुरी तरह से मायूस कर दिया है। इस बार ग्वार का भाव भी 4 हजार रुपये प्रति क्ंिवटल के आसपास ही रह गया है। वर्ष 2011 में अचानक ग्वार के रेटों में भारी उछाल गया था।
उस समय ग्वार के रेट बढ़कर 30 हजार रुपये प्रति क्ंिवटल से भी ऊपर पहुंच गए थे। उस समय ग्वार उत्पादक किसानों को भारी आॢथक लाभ मिला था। ग्वार की फसल की मांग और रेट बढऩे से उत्साहित होकर क्षेत्र के किसानों में ग्वार की फसल की बुआई करने की होड़ लग गई थी। पिछले कुछ सालों से क्षेत्र के काफी किसान ग्वार की फसल की बिजाई कर रहे थे। वर्ष 2012 में ग्वार की फसल का रेट घटकर 10 से 12 हजार रुपये प्रति क्ंिवटल रह गया।
वर्ष 2013 में ग्वार का रेट 5 हजार रुपये जबकि इस बार 4 हजार से लेकर 42 सौ रुपये के बीच ही रह गया है। किसान देवराज, सुरेंद्र कुमार, लेखराज, धर्मचंद, बघेल सिंह, संदीप कुमार, बूटा राम आदि ने बताया कि इस बार ग्वार की फसल का रेट बिलकुल ही नीच रह गया है। इस बार मात्र 4 हजार रुपये प्रति क्ंिवटल के आसपास ही अटका हुआ है। किसानों ने बताया कि इस बार ग्वार उत्पादकों किसानों को कम रेट के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।