पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलंबो में क्रिकेट खेलेगा नंगलढाणी का रविंद्र पाल

कोलंबो में क्रिकेट खेलेगा नंगलढाणी का रविंद्र पाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयविकलांग क्रिकेट टीम का खिलाड़ी गांव नंगल ढाणी निवासी रविंद्र पाल श्रीलंका के कोलंबो में 19 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरिज खेलेगा। शनिवार को गांव नंगल में ग्राम पंचायत की ओर से पंचायत घर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रविंद्र पाल को ढोल-नगाड़ों के साथ गांव से रवाना किया गया।

हैंडिकेप्ट खिलाड़ी रविंद्र पाल ने बताया कि वह पिछले चार सालों से भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम में बतौर आल राउंडर खिलाड़ी के तौर पर खेल रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के कोलंबो में 19, 21 22 दिसंबर को तीन वनडे मैचों की सीरिज में भारतीय टीम श्रीलंका की टीम खेलेगी। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी बांग्लादेश, थाइलैंड पाकिस्तान आदि देशों में भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम खेल चुका है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांव के सरपंच छिंद्रपाल मजोका ने कहा कि खिलाड़ी रविंद्र पाल क्रिकेट का बहुत ही अच्छा खिलाड़ी है। भारतीय विकलांग क्रिकेट टीम में गांव के युवक के शामिल होना गांव के बहुत फर्ख की बात है। रविंद्र पाल श्रीलंका में होने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन करेगा। इस दौरान रविंद्र पाल को ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना किया गया। रविंद्र पाल ने बताया कि भारतीय टीम 14 दिसंबर को आगरा से श्रीलंका के लिए रवाना होगी। इस मौके पर पंच जगसीर खुशदिल, मलकीत सिंह, लक्ष्मण दास कंबोज, राजपाल बब्बू, गिंदू, मोहरी राम, धर्मेंद्र, निक्का राम, पाल सिंह, इंद्रपाल, नरेंद्र कुमार, परमजीत, हरदेव बलियाला, महावीर, उद्देश्य कुमार, रमेश कुमार, पूर्ण मौजूद थे।

बलियाला। क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्रपाल को रवाना करने से पूर्व उनका सम्मान करते हुए पंचायत सदस्य ग्रामीण।