पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ क्लब ने किया पौधारोपण

हेल्थ क्लब ने किया पौधारोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियाला | गांवनंगल के हैल्थ क्लब की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायत के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में त्रिवेणी लगाकर किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों पंचायत सदस्यों ने बस स्टैंड, लठेरा रोड, गुरुद्वारा सहित अनेक स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सरपंच छिंद्रपाल मजोका, स्कूल प्राचार्य वीरपाल कलोठा, पंच जगसीर खुशदिल, मलकीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मोहरी राम, पाला सिंह, निक्का राम मौजूद थे।

गांव नंगल के राजकीय स्कूल में त्रिवेणी लगाते हुए पंचायत क्लब सदस्य।