अखंड पाठ कर बाबा कपूर सिंह को किया याद
बलियाला। गांव भूंदड़वास के गुरुद्वारा में बाबा कपूर सिंह चहल का चित्र स्थापित करने के दौरान उपस्थित गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य।
भास्कर न्यूज | बलियाला
गांवभूंदड़वास के गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को अखंड पाठ कर समाजसेवी बाबा कपूर सिंह चहल को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में अखंड पाठ का भोग डाला गया और भोग के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया गया।
सेवादार बाबा गुरतेज सिंह ने बाबा चहल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चित्रकार कृष्ण सिंह ने बाबा कपूर सिंह चहल के बनाए गए चित्र को बाबा हरप्रीत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में स्थापित करने की रस्म अदा की। साहित्यकार डाॅ. नैब सिंह मंडेर ने चित्रकार कृष्ण सिंह की सराहना की।
बाबा गुरतेज सिंह बाबा हरप्रीत सिंह ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए अरदास करवाई। इस मौके पर कमेटी प्रधान राज सिंह सिंधू, पाला सिंह, जसवीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दर्शन सिंह, गमदूर सिंह, गुरबचन सिंह, बल्लू, बीरा सिंह, भीम सिंह, नानक सिंह, जगतार सिंह, गुरविंद्र सहित अन्य लोग भी थे।