जल निकासी का इंतजाम करो
जल निकासी का इंतजाम करो
बलियाला | रतनगढ़की मुस्लिम बस्ती में जल निकासी होने और कच्ची गलियों को पक्की किए जाने से शनिवार को बस्ती के लोग बिफर पड़े। उन्होंने नारेबाजी कर रोष का इजहार भी किया।प्रदर्शनकारियों में शामिल तेजा सिंह, जीत खान, मेजर सिंह, लाभदीन, जसवीर खान, मिठू खान, जेठू खान, काला खान, मनसूर अहमद, प्रेम, गुरमेल कौर, मीत कौर, कलावंति, जसप्रीत कौर, जसवंत कौर और धनकौर ने बताया कि उनकी बस्ती में गलियां नालियां कच्ची हैं। जल निकासी का इंतजाम नहीं है। थोड़ी सी बरसात होते ही जलभराव हो जाता है। गली से आवागमन करना भी कठिन हो जाता है। मच्छर पनपने लगे हैं। बीमारियां फैलने की आशंका हो गई है। जिस कारण बस्ती में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।