मृत पशुओं को घरों के पास फेंकने से रोष
गांवनंगल ढाणी में बीती रात घरों और नलकूपों के पास कुछ नामालूम लोगों द्वारा मृत पशुओं को फेंके जाने से ग्रामीणों में रोष पनपने लगा है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मृत पशुओं को हड्डारोड़ी में गिरवाने की मांग की है।
पंच भूपेंद्र सिंह पप्पी, पाल चंद, हरविंद्र सिंह, कश्मीर चंद, टिंकू, आत्मा सिंह, अमन, हर कर्ण सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ढाणी नलकूपों के पास शनिवार रात कुछ लोग मृत पशुओं को फेंक गए। जबकि यहां पर कोई हड्डारोड़ी स्थल नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां पर मृत पशुओं को फेंका गया है। इस वजह से आसपास का सारा वातावरण दूषित होने लगा है। दूषित वातावरण में सांस लेना भी दूभर हो गया है।
पंचायत की मांग
ग्रामीणोंने रविवार को ढाणी में पंचायत कर मृत पशुओं को बार-बार फेंकने की घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। इसके साथ ही पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि खुले में मृत पशुओं को फेंकन पर पाबंदी लगाई जाए।
नंगल बोड़ा में है पशु मंडियां
ग्रामीणोंका कहना है कि गांव नंगल और बोड़ा में पशुओं की खरीद बेच की मंडियां हैं। अंदेशा है कि इन मंडियों में मरने वाले पशुओं को देर रात उनकी ढाणी के पास फेंक दिया जाता है। उन मृत पशुओं को कुत्ते नोंचते रहते हैं।
बलियाला। रोष व्यक्त करते गांव नंगल ढाणी के ग्रामीण।