पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजलीघर में लगाए आठ सौ पौधे

बिजलीघर में लगाए आठ सौ पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवलालवास के 33 केवी बिजलीघर के दो कर्मचारियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया है। इन दोनों कर्मियों ने प्रदूषण से दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए बिजलीघर में विभिन्न प्रजातियों के करीब आठ सौ पौधे लगाए हैं। लगाए गए पौधों की देखभाल का बीड़ा भी कर्मियों ने उठाया है। लालवास के 33 केवी बिजलीघर में तैनात एसए पंकज वशिष्ठ एलएम केसरी ने बताया कि उन दोनों कर्मचारियों ने पिछले दिनों ही पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया था। जिसके बाद उन्होंने बिजली निगम द्वारा मुहैया करवाए गए पौधों को बिजलीघर में खाली पड़ी जमीन पर लगाया है। इनमें पंकज ने 3 सौ केसरी ने 5 सौ पौधे लगाए हैं। जिनकी देखभाल भी वह स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे ही मानव जीवन के सच्चे हितैषी हैं।