कब्रिस्तान का लेवल ऊंचा करने की मांग
गांवरतनगढ़ के मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकार प्रशासन से उनके गांव के कब्रिस्तान के लेवल को ऊंचा करने पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। मुस्लिम समाज के जसवीर खान, तेज खान, मेवा खान, शालू खान, जग्गी खान और मीठू खान ने बताया कि गांव में समाज की ओर से कब्रिस्तान बना हुआ है लेकिन कब्रिस्तान का लेवल नीचा है। बरसाती सीजन में पानी का भराव हो जाता है। इस वजह से कब्रिस्तान के अंदर बनी हुई कई कब्रें धंस चुकी हैं और वहां पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। कब्रिस्तान की चारदीवारी तो है लेकिन गेट नहीं है। कुछ लोग कब्रिस्तान में कचरा भी फेंकते रहते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन से कब्रिस्तान का लेवल ऊंचा कराने और गेट लगाए जानेे की मांग की है।
बलियाला। कब्रिस्तान में पानी से कब्र नीचे बैठने से बना हुआ गड्ढा दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग।