- Hindi News
- सूखे का ज्याजा लेने पहुंचे केंद्र के अधिकारी
सूखे का ज्याजा लेने पहुंचे केंद्र के अधिकारी
उगाला/बराड़ा| नेशनलकॉआपरेटिव डिवेल्पमैंट कॉरपोरेशन की महाप्रबंधक वशुधा मिश्रा ने केन्द्र सरकार की ओर से गांव उगाला में किसानों से सूखे की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों के साथ क्षेत्रवासियों, पशुपालकों से भी कम वर्षा के कारण हुई परेशानियों पर चर्चा की। इन किसानों ने बताया कि जहां फसल का काफी नुकसान हुआ है और कृषि लागत सामान्य की तुलना में दो गुणा तक बढ़ गई है। वहीं पर्याप्त हरा चारा मिलने के कारण दूध का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। मिश्रा के साथ कृषि विभाग के सचिव विजेन्द्र सिंह, बराडा एसडीएम अश्वनी कुमार, तहसीलदार राजीव शर्मा, नायब तहसीलदार दर्पण कम्बोज, कृषि विभाग के प्रतिनिधि मान सिंह, एनसीडीसी के निदेशक मनोजीत डे सहित राजस्व विभाग अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।