पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीरसगढ़ में स्थापित की गई अखंड ज्योत

सीरसगढ़ में स्थापित की गई अखंड ज्योत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीरसगढ़ में स्थापित की गई अखंड ज्योत

बराड़ा|भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति हरियाणा के तत्वाधान में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष में पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर से 14 दिन के लिए अखंड ज्योति लाई गई, जिसे वाल्मीकि आश्रम सीरसगढ़ में स्थापित किया गया। मौके पर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आश्रम में पहुंचकर ढोल बाजे से अखण्ड ज्योत का स्वागत किया तथा माथा टेका। अब यहां से गांव दर गांव लोग इसे मंदिरों एवं घरों में स्थापित करेंगे।

अखण्ड ज्योत लाते समिति के पदाधिकारी।