पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभायात्रा की तैयारियां तेज

शोभायात्रा की तैयारियां तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| विश्वका सबसे ऊंचा रावण बनाकर तीन बार लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा चुके श्री रामलीला क्लब बराड़ा द्वारा महाशिवरात्रि पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की तैयारियां की जा रही है। श्रीराम लीला क्लब बराड़ा के प्रधान तजिन्द्र चौहान के नेतृत्व में पिछले 28 वर्षांे से लगातार महाशिवरात्रि वाले दिन विशाल शोभा का आयोजन करवाया जाता है। क्लब प्रधान तजिंद्र चौहान ने बताया कि अबकी बार शोभा यात्रा में दिल्ली, पंजाब, यू्.पी., हरियाणा से कई बैंड ग्रुप भाग लेंगे। प्रधान ने बताया कि 17 फरवरी को शोभायात्रा दोपहर 12 बजे अनाज मंडी गेट से शुरू होकर बराड़ा के मुख्य बाजार से होती हुई गांव बराड़ा के शिव मंदिर में समाप्त होगी।