- Hindi News
- होली गांव को जाने वाली सड़क की हालत खराब, लोग परेशान
होली गांव को जाने वाली सड़क की हालत खराब, लोग परेशान
बराड़ा | बराड़ागांव से होली गांव को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क होली से बराड़ा गगनपुर गांव को जाने वाली सार्टकट सड़क है। इस सड़क के बनने से लोगों में बहुत खुशी थी यह सार्टकट होकर होगी गांव से बराड़ा गांव को आती थी यहीं से लोग कस्बा में प्रवेश करते थे। लेकिन यह सड़क खस्ता हालत में होने के कारण भारी परेशानी हो रही है।