पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काव्य पाठ एवं ड्राइंग प्रतियोगिता

काव्य पाठ एवं ड्राइंग प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बराड़ा| बराड़ा-अधोयारोड पर स्थित कस्बा के शैमफोर्ड विद्यालय के प्रांगण में कविता एवं गद्य पाठ प्रतियोगिता ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिन्दी अंग्रेजी पठन प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम द्वितीय के छात्रों ने भाग लिया। अंतिम चरण में कक्षा पहली की अशमीत प्रथम, मिंकल द्वितीय और अनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी में शगुन प्रथम, दीपाली द्वितीय दीपिका तृतीय स्थान पर रही। तीसरी, चौथी पांचवीं के मध्य ड्राईंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें तीसरी की अक्षिता प्रथम, सुनिधि द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रही। चौथी में गुरजंट प्रथम, मृदुल द्वितीय तथा सिमरन कौर तृतीय स्थान पर रहे। पांचवी में पलविन्द्र प्रथम, दीपांशी द्वितीय तथा तनु तृतीय स्थान पर रही। छठी के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रुबी शर्मा ने प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को बधाई दी।