- Hindi News
- रजौली में साले ने जीजा को चाकू मार घायल किया
रजौली में साले ने जीजा को चाकू मार घायल किया
बराड़ा| रजौलीगांव में शनिवार को साले ने जीजा को चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू लगते ही जीजा जमीन पर गिर पड़ा और चिल्लाने लगा। गांव के लोगों ने उसे एमएम मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। मुलाना थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इसी गांव का निवासी और कमलू का साला पिंडा जो फौज से छुट्टी पर आया है, वह कमलू से मिलने पहुंचा। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आवेश में आकर पिंडा ने अपने जीजा कमलू पर चाकू से वार कर दिया।