- Hindi News
- बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री एकत्रित
बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री एकत्रित
बराड़ा | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रयास समाज सेवा संस्थान द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में लगाए गए राहत सामग्री कलेक्शन कैंप में क्षेत्र के लोगों द्वारा खूब सहयोग किया जा रहा है। भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति हरियाणा की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कलेक्शन शिविर में 101 कंबल दान दिए गए। प्रदेशाध्यक्ष बलकार सिंह कसेरला संस्था के सचिव मोहन लाल परोचा ने कहा कि हमें मानवता के धर्म का पालन करते हुए दूसरों की मदद करनी चाहिए। क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, भुने चने, पानी की बोतलें, पैक्ड फूड, कपड़े, कम्बल राहत सामग्री एकत्रित की जा रही है।