बाइक चोरी के आरोप में मामला दर्ज
बराड़ा|पुलिस नेबाइक चोरी के मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव कंबासी निवासी यशपाल पुत्र मदन लाल ने बताया कि 12 सितंबर को सायं 7 बजे वह गांव अधोया में अपने जीजा अविनाश के घर गया था वहां से किसी ने बाइक चुरा ली। अगले दिन गांव कंबासी सरपंच धर्मेन्द्र कुमार के साथ जाकर गांव अधोया में उन्होंने पूछताछ की तो उनको गांव अधोया के एक युवक पर शक हुआ। यशपाल ने कसी चोरी की सूचना बराड़ा थाना में दी। पुलिस ने गांव अधोया के अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।